MP GURUKUL ACADEMY
Dear Parents, Teachers, and Students,
A warm welcome to MP Gurukul Academy, Narhi (Nagra), Ballia.
Our aim is not just to run a school, but to create a platform where children not only acquire academic knowledge but also learn the values of life, ethics, and social responsibility.
Though located in a rural area, we dream of providing our students with urban-level quality education and modern facilities, so that they never feel left behind in any field.
We firmly believe —
"A good student today is a responsible citizen tomorrow."
Our team of dedicated teachers believes in giving personal attention to every student, identifying their unique potential, and helping them grow to the fullest.
I humbly request all of you to support us in this educational journey and join hands in building a stronger and brighter India.
Warm regards,
[Dr. SANTOSH YADAV ]
Director, MP Gurukul Academy
प्रिय अभिभावकों, शिक्षकों, और विद्यार्थियों,
एम.पी. गुरुकुल एकेडमी, नरही (नगरा), बलिया में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।
हमारा यह प्रयास केवल एक विद्यालय चलाने का नहीं है, बल्कि एक ऐसे मंच का निर्माण करना है जहाँ बच्चे न केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करें, बल्कि जीवन जीने की कला, नैतिक मूल्यों और सामाजिक ज़िम्मेदारियों को भी समझें।
ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होते हुए भी, हमारा सपना है कि हम अपने विद्यार्थियों को शहरी स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी सुविधाएं प्रदान करें, ताकि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें।
हम मानते हैं कि —
"एक अच्छा विद्यार्थी कल का अच्छा नागरिक बनता है।"
हमारे शिक्षकों की टीम बच्चों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने में विश्वास रखती है, ताकि हर छात्र की क्षमता को पहचाना जा सके और उसका पूर्ण विकास किया जा सके।
मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि आप हमारे इस शैक्षिक यात्रा में सहयोग करें, और मिलकर एक सशक्त भारत की नींव रखें।
सादर,
डॉ .संतोष यादव
निदेशक, एम.पी. गुरुकुल एकेडमी